Editor Desk

काशीपुर पहुंचे कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, कई विकास योजनाओं का किया शिलान्यास व लोकार्पण

काशीपुर पहुंचे कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, कई विकास योजनाओं का किया शिलान्यास व लोकार्पण
संवाददाता: चित्रांश सक्सैना / काशीपुर

काशीपुर। उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा सोमवार को काशीपुर पहुंचे। नगर निगम परिसर में आयोजित 'सरकार जनता के द्वार' कार्यक्रम में उन्होंने विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इस दौरान जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

कार्यक्रम के बाद कैबिनेट मंत्री ने जेल रोड स्थित निर्माणाधीन हाईटेक बहुमंजिला पार्किंग का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इसके बाद मंत्री प्रदीप बत्रा गोविषाण होटल में उत्तरांचल पंजाबी महासभा द्वारा आयोजित स्वागत एवं सम्मान समारोह में शामिल हुए। वहीं, दोपहर बाद उन्होंने भाजपा जिला कार्यालय पहुंचकर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया तथा संगठनात्मक और विकास कार्यों को लेकर चर्चा की।

Post a Comment

Thank you for connecting with network 80 Media group.

Previous Post Next Post