पीछे से फोटो खींचकर चालान पर भड़का भाजयुमो, कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा को सौंपा ज्ञापन
काशीपुर में पुलिस द्वारा पीछे से मोबाइल फोन से फोटो खींचकर वाहन चालकों के चालान किए जाने को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने कैबिनेट मंत्री एवं परिवहन तथा सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने इस व्यवस्था को आम जनता के लिए असुविधाजनक बताते हुए इसमें सुधार की मांग की।
ज्ञापन प्राप्त होने के बाद कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए एसएसपी यातायात ऊधम सिंह नगर को इस संबंध में रिमार्क (टिप्पणी/निर्देश) किया तथा पूरे मामले की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन आवश्यक है, लेकिन कार्रवाई पूरी तरह पारदर्शी और नियमों के अनुरूप होनी चाहिए, ताकि आम जनता को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।