Editor Desk

काशीपुर में बिजली व्यवस्था ध्वस्त! दो घंटे से अधिक समय तक कई इलाकों में अंधेरा

काशीपुर में बिजली व्यवस्था ध्वस्त! दो घंटे से अधिक समय तक कई इलाकों में अंधेरा

संवाददाता चित्रांश सक्सैना / काशीपुर
काशीपुर। शहर के कई क्षेत्रों में शुक्रवार रात दो घंटे से अधिक समय तक बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लंबे बिजली कटौती के चलते घरों, दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का काम प्रभावित रहा, जबकि उमस भरी गर्मी ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दीं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बिना पूर्व सूचना के बिजली गुल होने से रोजमर्रा की गतिविधियां प्रभावित हो गईं। कई इलाकों में इनवर्टर भी जवाब दे गए, जिससे लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हो गए।

शहरवासियों ने बिजली विभाग से मांग की है कि यदि किसी तकनीकी कारण या मरम्मत कार्य के चलते बिजली आपूर्ति बाधित होती है, तो इसकी पूर्व सूचना दी जाए और आपूर्ति जल्द से जल्द बहाल की जाए।

सवाल यह है कि आखिर काशीपुर में बार-बार होने वाली लंबी बिजली कटौती से शहरवासियों को कब राहत मिलेगी?

Post a Comment

Thank you for connecting with network 80 Media group.

Previous Post Next Post