अली खां चौक पर 135 फीट ऊंचे तिरंगे का उद्घाटन, निकली भव्य तिरंगा रैली
संवाददाता चित्रांश सक्सैना / काशीपुर
काशीपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर काशीपुर के अली खां चौक पर 135 फीट ऊंचे विशाल तिरंगे का उद्घाटन किया गया। तिरंगा फहराए जाने के साथ ही पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंग गया।
इस अवसर पर भव्य तिरंगा रैली का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर हिस्सा लिया। भारत माता के जयकारों और देशभक्ति के नारों से पूरा माहौल गूंज उठा।
आयोजकों ने कहा कि विशाल तिरंगा काशीपुर के लिए गौरव का प्रतीक बनेगा और युवाओं में देशभक्ति की भावना को और मजबूत करेगा।