Editor Desk

नेटवर्क 80 की खबर का असर! ‘एक शहर, दो मेयर’ खबर के बाद बदली पूर्व मेयर उषा चौधरी की प्रोफाइल

संवाददाता चित्रांश सक्सैना / काशीपुर

काशीपुर। काशीपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। नेटवर्क 80 की खबर का असर देखने को मिला है। आपको बता दें कि नेटवर्क 80 ने प्रमुखता से ‘एक शहर, दो मेयर’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी।
खबर में पूर्व मेयर उषा चौधरी की सोशल मीडिया प्रोफाइल पर अभी भी ‘मेयर काशीपुर’ लिखे होने का मुद्दा उठाया गया था। खबर सामने आने के कुछ दिनों बाद अब उनकी प्रोफाइल में बदलाव नजर आ रहा है और ‘पूर्व मेयर काशीपुर’ लिखा दिखाई दे रहा है।
नेटवर्क 80 की खबर के बाद हुए इस बदलाव को खबर के असर के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि प्रोफाइल में बदलाव किस कारण से किया गया, इस पर पूर्व मेयर की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
नेटवर्क 80 की खबर—जनता की आवाज, मुद्दों पर सीधी नजर।

Post a Comment

Thank you for connecting with network 80 Media group.

Previous Post Next Post