Editor Desk

काशीपुर यातायात पुलिस की मुस्तैदी से सुचारु रूप से चल रही कांवड़ यात्रा

काशीपुर। सावन माह में कांवड़ यात्रा के दौरान काशीपुर यातायात पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ अपनी जिम्मेदारी निभा रही है। शहर के प्रमुख चौराहों और कांवड़ मार्गों पर पुलिसकर्मी लगातार तैनात रहकर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए हुए हैं।
श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के बावजूद यातायात पुलिस के बेहतर प्रबंधन से कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से चल रही है। पुलिस द्वारा कांवड़ियों की सुरक्षा के साथ-साथ आम नागरिकों की आवाजाही को भी सुचारु बनाए रखने का प्रयास लगातार जारी है।
स्थानीय लोगों ने भी यातायात पुलिस की सक्रियता और व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस की मुस्तैदी से काशीपुर में कांवड़ यात्रा सुरक्षित और सुचारु रूप से चल रही है।

Post a Comment

Thank you for connecting with network 80 Media group.

Previous Post Next Post