Editor Desk

8 अगस्त को हल्द्वानी में कांग्रेस की महारैली, काशीपुर से दो दर्जन से अधिक बसों में जाएंगे कार्यकर्ता




काशीपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि आगामी 8 अगस्त को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की प्रस्तावित महारैली ऐतिहासिक होगी। उन्होंने बताया कि काशीपुर विधानसभा क्षेत्र से दो दर्जन से अधिक बसों में सवार होकर कांग्रेस कार्यकर्ता रैली में शामिल होंगे।
अलका पाल ने कहा कि उत्तराखंड में पलायन, बेरोजगारी, पेपर लीक, भर्ती घोटाले, खनन और कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों को लेकर कांग्रेस इस महारैली के माध्यम से जनता की आवाज बुलंद करेगी। उन्होंने बताया कि रैली में कुमाऊँ सहित पूरे उत्तराखंड से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचेंगे।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, सीडब्ल्यूसी सदस्य करन माहरा, प्रकाश जोशी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।
अलका पाल ने दावा किया कि यह महारैली उत्तराखंड की राजनीति में बड़ा संदेश देगी और प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है।

Post a Comment

Thank you for connecting with network 80 Media group.

Previous Post Next Post