विकास कार्यों, जनसंपर्क और संगठनात्मक गतिविधियों के बीच बढ़ी राजनीतिक चर्चाएं
संवाददाता: चित्रांश सक्सैना / काशीपुर
काशीपुर। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर काशीपुर की राजनीतिक फिजा धीरे-धीरे गर्म होने लगी है। चुनाव में अभी समय शेष है, लेकिन राजनीतिक गतिविधियां और चर्चाएं तेज हो चुकी हैं। इसी बीच काशीपुर से भाजपा विधायक त्रिलोक सिंह चीमा का नाम एक बार फिर क्षेत्र की राजनीति में प्रमुखता से चर्चा में बना हुआ है।
हाल के महीनों में विधायक चीमा लगातार विकास कार्यों के लोकार्पण, शिलान्यास और विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में सक्रिय दिखाई दिए हैं। काशीपुर क्षेत्र में सड़क, आधारभूत सुविधाओं और अन्य विकास योजनाओं को लेकर उनकी सक्रियता चर्चा का विषय बनी हुई है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आएंगे, काशीपुर सीट पर राजनीतिक गतिविधियां और तेज होंगी। भाजपा संगठन के साथ-साथ विपक्षी दल भी अपनी रणनीति तैयार करने में जुटे हुए हैं।
फिलहाल काशीपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास, जनसंपर्क और राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है, वहीं आने वाले समय में चुनावी माहौल और अधिक रोचक होने की संभावना जताई जा रही है।