संवाददाता चित्रांश सक्सैना / काशीपुर
काशीपुर के ग्राम मानपुर के प्रधान प्रतिनिधि रवि ढींगरा लगातार क्षेत्रवासियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठा रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने खाद्य आपूर्ति विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर नाराज़गी जताई है।
रवि ढींगरा ने आरोप लगाया कि राशन कार्ड से जुड़े मामलों में विभागीय स्तर पर ढील बरती जा रही है, जिसके चलते पात्र लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद और पात्र परिवारों को सरकारी राशन योजना का लाभ समय पर मिलना चाहिए।
प्रधान प्रतिनिधि ने खाद्य आपूर्ति विभाग से राशन कार्ड संबंधी मामलों का गंभीरता से संज्ञान लेने और पात्र लोगों की समस्याओं का जल्द समाधान करने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं को लेकर वे लगातार आवाज उठाते रहेंगे और संबंधित विभागों तक लोगों की समस्याएं पहुंचाते रहेंगे।