TOP

रामलीला मैदान में गूंज रहे हैं बाबा खाटू श्याम के भजन, भक्तिमय हुआ माहौल

रामलीला मैदान में गूंज रहे हैं बाबा खाटू श्याम के भजन, भक्तिमय हुआ माहौल

भजन संध्या में कलाकारों की शानदार प्रस्तुति, जयकारों से गूंज रहा रामलीला मैदान


काशीपुर के रामलीला मैदान में इस वक्त बाबा खाटू श्याम की भजन संध्या का भव्य आयोजन चल रहा है। बाबा श्याम के भजनों से पूरा रामलीला मैदान गूंज रहा है और श्रद्धालु भक्ति में झूमते नजर आ रहे हैं। 


रामलीला मैदान में सजे बाबा खाटू श्याम के दरबार में भक्ति का रंग देखने को मिल रहा है। अंकित शर्मा अंश, शुभम तिलकधारी, निशा अरोड़ा, दिशु श्यामा, वंशिका गुप्ता और आशु गोस्वामी सहित कलाकार अपने भजनों से श्रद्धालुओं को बाबा श्याम की भक्ति में सराबोर कर रहे हैं। 

भजनों के साथ श्रद्धालुओं के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय बना हुआ है। रामलीला मैदान में इस समय सिर्फ एक ही गूंज सुनाई दे रही है—हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा।

Post a Comment

Thank you for connecting with network 80 Media group.

Previous Post Next Post