Top-- काशीपुर
मिशन 2027 की हुंकार: काशीपुर में भाजपा का महा प्रशिक्षण अभियान, दिग्गजों का जुटान!
रणनीति पर मंथन तेज: हरियाणा से पहुंचे ओपी धनखड़ के साथ प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मौजूदगी, संगठन ने कसी कमर!
चुनावी मोड में भाजपा: बूथ से लेकर सत्ता तक की रणनीति पर हुई बड़ी बैठक!
काशीपुर स्थित भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय आज सियासी गतिविधियों का बड़ा केंद्र बना रहा जहां दीनदयाल उपाध्याय महा प्रशिक्षण अभियान के तहत हाई-प्रोफाइल बैठक आयोजित की गई, इस कार्यक्रम में हरियाणा से पहुंचे वरिष्ठ नेता ओपी धनखड़ के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मौजूदगी ने इसे और भी अहम बना दिया, संगठन मंत्री अजय जी समेत तमाम दिग्गज नेताओं और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर गहन मंथन किया गया, बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय रखने और जनसंपर्क को धार देने पर विशेष जोर दिया गया, नेताओं ने साफ संदेश दिया कि पार्टी अब पूरी तरह चुनावी मोड में आ चुकी है और हर स्तर पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है, महा प्रशिक्षण अभियान के जरिए कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरने के साथ-साथ आने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की गई, फिलहाल काशीपुर में हुए इस बड़े राजनीतिक जमावड़े ने साफ कर दिया है कि भाजपा 2027 की लड़ाई के लिए पूरी तरह मैदान में उतर चुकी है और रणनीति को जमीन पर उतारने की कवायद तेज हो गई है
चित्रांश सक्सेना की रिपोर्ट...