Editor Desk

खाकी का प्रहार: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी CCTV के जाल में फंसे, दो गिरफ्तार!


खाकी का प्रहार: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी CCTV के जाल में फंसे, दो गिरफ्तार!

270 कैमरों की खंगाली फुटेज: मैन्युअल पुलिसिंग बनी सबसे बड़ा हथियार, SOG के साथ बड़ी सफलता!

पैगा में अंजाम दी वारदात: बांसखेड़ा पुलिस क्षेत्र में हुई दरिंदगी का पुलिस ने किया पर्दाफाश!

काशीपुर में नाबालिग से दुष्कर्म की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जहां यह वारदात बांसखेड़ा पुलिस क्षेत्रांतर्गत पैगा में अंजाम दी गई थी, मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली आईटीआई पुलिस ने SOG टीम के साथ मिलकर तकनीकी और मैन्युअल पुलिसिंग का मजबूत नेटवर्क तैयार किया जिसके तहत कुल 270 CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई और संदिग्ध गतिविधियों को ट्रैक किया गया, इस पूरे ऑपरेशन में मैन्युअल पुलिसिंग की अहम भूमिका रही जिसके जरिए पुलिस ने जमीनी स्तर पर लगातार मूवमेंट पर नजर रखते हुए आरोपियों की पहचान की और आखिरकार उन्हें दबोच लिया, यह पूरी कार्रवाई एसएसपी ऊधम सिंह नगर अजय गणपति के निर्देशन और एसपी सिटी काशीपुर स्वप्न किशोर सिंह के नेतृत्व में अंजाम दी गई, सैकड़ों मोबाइल नंबरों की जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई गई और उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, फिलहाल इस कार्रवाई ने साफ कर दिया है कि खाकी अब अपराधियों के खिलाफ पूरी तरह एक्शन मोड में है और किसी भी कीमत पर उन्हें कानून के शिकंजे तक पहुंचाया जाएगा

चित्रांश सक्सेना की रिपोर्ट...

Post a Comment

Thank you for connecting with network 80 Media group.

Previous Post Next Post