Editor Desk

जसपुर सड़क हादसा: क्रेन की चपेट में आने से बाइक सवार सेल्समैन की मौत, बच्ची और पत्नी गंभीर रूप से घायल

जसपुर में क्रेन की चपेट में आने से कर बाइक सवार सेल्समैन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस दौरान मृतक की चार महीने की बच्ची और पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। राह चलती एक निजी एंबुलेंस ने घायलों को जसपुर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। मोहल्ला बक्शीवाला फाटक के पास बिजनौर, यूपी निवासी मोहम्मद इकबाल (38) सेल्समैन का कार्य करता था। मंगलवार की सुबह अपनी पत्नी नाहिद जहां और चार माह की बच्ची को साथ लेकर बाइक से काशीपुर जा रहा था।



यूपी के थाना रेहड़ सीमा क्षेत्र रायपुर के पास इकबाल क्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पीछे से आ रही एक निजी एंबुलेंस के चालक ने घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां ईएमओ डाॅ.मेहताब जहां ने इकबाल को मृत घोषित कर दिया। पत्नी और बच्ची को हायर सेंटर काशीपुर के लिए रेफर किया। 

Post a Comment

Thank you for connecting with network 80 Media group.

Previous Post Next Post