सियासी वार तेज: मानपुर पहुंचे हरीश रावत, भाजपा को घेरा!
खास बातचीत में बड़ा हमला: पूर्व सीएम के निशाने पर सरकार, कई मुद्दों पर उठाए सवाल!
काशीपुर में गरमाई राजनीति: गांव में जनसंवाद, बयानबाजी से बढ़ी हलचल!
काशीपुर के ग्राम मानपुर पहुंचे उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने दौरे के दौरान सियासी तेवर दिखाते हुए भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े किए, गांव में लोगों से सीधे संवाद के बीच उन्होंने कहा कि प्रदेश में कई अहम मुद्दों को नजरअंदाज किया जा रहा है और आम जनता परेशान है, इस दौरान उन्होंने विभिन्न योजनाओं और प्रशासनिक फैसलों को लेकर भी सरकार को घेरते हुए अपनी बात रखी, दौरे के दौरान माहौल पूरी तरह राजनीतिक रंग में रंगा नजर आया और कार्यकर्ताओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला, वहीं खास बातचीत में उन्होंने साफ संकेत दिए कि आने वाले समय में विपक्ष और आक्रामक रुख अपनाएगा और जनता के मुद्दों को लेकर सड़कों पर उतरेगा, फिलहाल मानपुर दौरे ने काशीपुर की सियासत को एक बार फिर गरमा दिया है और अब इस बयानबाजी के बाद राजनीतिक हलचल और तेज होने की संभावना जताई जा रही है
चित्रांश सक्सेना की रिपोर्ट...