ज्ञानार्थी कॉलेज के डायरेक्टर एकेडमिक्स मनोज मिश्रा ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य को लेकर बड़ा संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में प्लेसमेंट हर छात्र के लिए बेहद जरूरी हो गया है। सही मार्गदर्शन और बेहतर अवसर ही छात्रों को सफलता की ओर ले जाते हैं।
उन्होंने छात्रों और अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि ज्ञानार्थी कॉलेज में एडमिशन लेकर अपने करियर को एक नई दिशा दें और उजागर करें। कॉलेज में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ प्लेसमेंट की विशेष सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे छात्रों को बेहतर करियर बनाने में मदद मिलती है।