Editor Desk

सेवा या सियासत की जंग: गगन कांबोज का हेल्थ केयर सेंटर बंद, आरोपों से गरमाया माहौल!


क्या अब जनता की आवाज दबाई जाएगी: काशीपुर में उठे बड़े सवाल, सिस्टम पर घिरा शक!

सेवा या सियासत की जंग: गगन कांबोज का हेल्थ केयर सेंटर बंद, आरोपों से गरमाया माहौल!

रसूख बनाम इंसाफ: अरविंद पांडे के बयान के बाद बढ़ी हलचल, क्या सच सामने आएगा?

काशीपुर में एक बार फिर सियासत और समाजसेवा के बीच टकराव की तस्वीर सामने आती दिख रही है जहां जनता की आवाज उठाने वाले गगन कांबोज के फिजियोथेरेपी हेल्थ केयर सेंटर का अचानक बंद होना कई बड़े सवाल खड़े कर रहा है, मामला उस वक्त और गरमा गया जब सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में अरविंद पांडे ने इस पूरे प्रकरण को लेकर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सेंटर को दबाव बनाकर बंद कराया गया, इस बयान के बाद शहर में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है और लोग इसे महज संयोग नहीं बल्कि किसी बड़ी सियासी खींचतान से जोड़कर देख रहे हैं, गगन कांबोज जो लंबे समय से जरूरतमंद और असहाय लोगों की मदद के लिए जाने जाते हैं उनके इस तरह से अचानक रुकने पर अब आमजन के बीच भी असमंजस की स्थिति बन गई है, सवाल यह भी उठ रहा है कि अगर ऐसे मामलों में दबाव की बात सामने आती है तो क्या आम लोगों की आवाज और उनके सहारे भी प्रभावित होंगे, फिलहाल इस पूरे मामले ने काशीपुर में सियासी और सामाजिक हलचल को तेज कर दिया है और अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि सच्चाई क्या है और आगे इस मामले में क्या कार्रवाई होती है

चित्रांश सक्सेना की रिपोर्ट...

Post a Comment

Thank you for connecting with network 80 Media group.

Previous Post Next Post