Editor Desk

बुद्ध पूर्णिमा पर हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, कड़े सुरक्षा इंतजाम



बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर हरिद्वार में श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। खासतौर पर हर की पैड़ी पर सुबह से ही हजारों श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंचते नजर आए। आस्था के इस महापर्व को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर रहे।
एसएसपी नवनीत सिंह के नेतृत्व में पहले से ही व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। पूरे मेला क्षेत्र को 8 जोन और 21 सेक्टर में विभाजित कर पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती की गई है। सीसीटीवी कैमरों के जरिए हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है, वहीं कंट्रोल रूम से लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।
भीड़ और ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है। सड़क किनारे पार्किंग पर पूरी तरह रोक लगाई गई है और वाहनों को केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही रोका जा रहा है।
स्नान के बाद श्रद्धालुओं की सुरक्षित और सुगम निकासी के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है। पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें, जिससे यह धार्मिक आयोजन शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से सम्पन्न हो सके।

Post a Comment

Thank you for connecting with network 80 Media group.

Previous Post Next Post