Editor Desk

फिल्टर में निकली छिपकली: लापरवाही की हद पार, प्रशासन की खुली पोल!

Top- काशीपुर 

शिक्षा के मंदिर में गंदगी का साम्राज्य: राधे हरि कॉलेज में पानी को तरसते छात्र, सेहत पर मंडरा रहा खतरा!
फिल्टर में निकली छिपकली: लापरवाही की हद पार, प्रशासन की खुली पोल!

मीडिया से मुंह चुराती नजर आई प्राचार्य: सवालों से बचते ही बढ़े शक!

काशीपुर का राधे हरि महाविद्यालय एक बार फिर गंभीर लापरवाही को लेकर सवालों के घेरे में आ गया है जहां नाम बड़ा लेकिन जमीनी हालात बेहद शर्मनाक नजर आ रहे हैं, छात्रों के लिए पीने के पानी तक की सही व्यवस्था नहीं है और जो पानी उपलब्ध है वह भी इतना गंदा बताया जा रहा है कि बीमारी का खतरा हर समय बना हुआ है, मामला तब और चौंकाने वाला हो गया जब पानी के फिल्टर को खोलकर देखने पर उसमें छिपकली मिलने की बात सामने आई, इस घटना ने पूरे कॉलेज प्रशासन की कार्यप्रणाली पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं और छात्रों की सेहत के साथ खिलवाड़ के आरोप तेज हो गए हैं, वहीं शौचालयों पर ताले लगे होने से छात्र-छात्राएं बुनियादी सुविधाओं के लिए जूझते नजर आ रहे हैं, आरोप है कि जहां एक ओर प्राचार्य सुमित श्रीवास्तव एसी ऑफिस में बैठकर व्यवस्थाओं का दावा कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर कैंपस की जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है, जब इस पूरे मामले पर मीडिया ने जवाब जानना चाहा तो प्राचार्य मीडिया से मुंह चुराती नजर आईं और बाइट देने से इनकार कर दिया जिससे सवाल और गहरे हो गए हैं, अब छात्रों का गुस्सा खुलकर सामने आ रहा है और वे पूछ रहे हैं कि क्या कॉलेज प्रशासन केवल कागजी दावों तक सीमित है या फिर छात्रों की सेहत और भविष्य की जिम्मेदारी भी निभाएगा, फिलहाल यह मामला शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल बनकर खड़ा हो गया है और अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस गंभीर लापरवाही पर क्या ठोस कार्रवाई करता है

चित्रांश सक्सेना की रिपोर्ट...

Post a Comment

Thank you for connecting with network 80 Media group.

Previous Post Next Post