Editor Desk

काशीपुरवासियों को पुलिस का खास संदेश ..........


समर वेकेशन में घर छोड़कर जा रहे हैं तो पुलिस को दें सूचना : काशीपुर पुलिस


घर के बाहर ताला लगाने से बचने की सलाह, सेंटर लॉक और अंदर से सुरक्षा व्यवस्था रखने की अपील

संवाददाता: चित्रांश सक्सेना / काशीपुर

काशीपुर। समर वेकेशन के दौरान बड़ी संख्या में लोग शहर से बाहर जा रहे हैं। ऐसे में काशीपुर पुलिस ने लोगों से घरों की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।

पुलिस का कहना है कि यदि कोई परिवार छुट्टियों में घर छोड़कर बाहर जा रहा है तो इसकी सूचना अपनी नजदीकी पुलिस चौकी या थाना पुलिस को जरूर देकर जाए। इससे पुलिस क्षेत्र में निगरानी बनाए रख सकेगी और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा सकेगी।

पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि घर के मुख्य गेट पर बाहर से ताला लगाकर न जाएं, क्योंकि इससे घर खाली होने का संकेत मिलता है। इसके बजाय घर के अंदर से ताला लगाने या सेंटर लॉक जैसी सुरक्षा व्यवस्था का उपयोग करने की अपील की गई है।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि गर्मी की छुट्टियों के दौरान चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस लगातार गश्त और निगरानी बढ़ा रही है। साथ ही लोगों से आसपास किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई है।

Post a Comment

Thank you for connecting with network 80 Media group.

Previous Post Next Post