Kashipur News: पेड़ से टकराई देहरादून रोडवेज की बस, बाइक को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा, 26 यात्री थे सवार
देहरादून से हल्द्वानी जा रही एक रोडवेज बस मंडी समिति के सामने पेड़ से टकरा गई। बाइक सवार को बचाने के चक्कर में हादसा हुआ। हाथ से में 13 यात्री घायल हो गए, उपचार के बाद सभी अपने गंतव्य को चले गए।
देहरादून डिपो की बस संख्या यूके 7पीए 4512 देहरादून से हल्द्वानी जा रही थी। शनिवार सुबह करीब 7 बजे के आसपास जब बस काशीपुर के मंडी समिति के पास पहुंची। तभी एक बाइक सवार अचानक बस के सामने से आ गया। बाइक सवार को बचाने के चक्कर में बस पेड़ से टकराया गई।
बस में 26 यात्री सवार थे। जिनमें 13 यात्री घायल हो गए। जिनका निजी अस्पताल में उपचार हुआ। उपचार के बाद सभी दूसरी बस से अपने गंतव्य को चले गए। सहायक महाप्रबंधक राजेंद्र कुमार ने बताया कि घायल यात्रियों को गंभीर चोटें नहीं आई है। यात्रियों को दूसरी बस से हल्द्वानी भेजा गया।