Editor Desk

राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा भाजपा के माथे पर पसीना : अलका पाल

4 जून को अल्मोड़ा में जनसभा और पौड़ी में पूर्व सैनिक सम्मेलन, 5 जून को देहरादून में संगठनात्मक बैठक

संवाददाता: चित्रांश सक्सैना / काशीपुर


काशीपुर। कांग्रेस सांसद एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का आगामी उत्तराखंड दौरा प्रदेश की राजनीति में नई हलचल पैदा कर रहा है। कांग्रेस महानगर जिला अध्यक्ष अलका पाल ने दावा किया है कि राहुल गांधी का दौरा आगामी विधानसभा चुनावों की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण साबित होगा और इससे भाजपा की चिंता बढ़ गई है।
अलका पाल ने बताया कि राहुल गांधी 4 जून को अल्मोड़ा में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे, जिसमें काशीपुर सहित पूरे उत्तराखंड से हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि जनसभा को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है और बड़ी संख्या में लोग अल्मोड़ा पहुंचेंगे।
उन्होंने जानकारी दी कि अल्मोड़ा कार्यक्रम के बाद राहुल गांधी दोपहर 3:30 बजे पौड़ी में आयोजित पूर्व सैनिक सम्मेलन में भाग लेंगे। इस दौरान वह पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों से सीधा संवाद करेंगे। उत्तराखंड सैनिक बहुल राज्य होने के कारण यह कार्यक्रम विशेष महत्व रखता है।
अलका पाल ने बताया कि 5 जून को राहुल गांधी देहरादून में कांग्रेस संगठन के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ और वार्ड स्तर तक कांग्रेस को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने तथा आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

उन्होंने बताया कि 4 जून को काशीपुर से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता अपने निजी वाहनों से प्रातः 5 बजे अल्मोड़ा के लिए रवाना होंगे।

अलका पाल ने कहा कि राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा प्रदेश में कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा देगा और आगामी चुनावों में पार्टी को मजबूत आधार प्रदान करेगा।

Post a Comment

Thank you for connecting with network 80 Media group.

Previous Post Next Post