Nainital News: उत्तराखंड के नैनीताल में भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां नैनीताल-कालाढूंगी मोटर मार्ग पर पर्यटकों से टेंपो ट्रैवलर खाई में जा गिरा. हादसे में दो पर्यटकों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, कई अन्य घायल हो गए. बताया गया कि हादसे के समय टेंपो ट्रैवलर पर करीब 10 लोग सवार थे.
हादसे का संक्षिप्त ................
जानकारी के मुताबिक, नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग पर पर्यटकों से भरा एक टेंपो ट्रैवलर अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा. हादसे के बाद चीख पुकार मच गई. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने राहव एवं बचाव कार्य शुरू किया. हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. कई यात्री गंभीर से घायल हो गए. खाई में गिरे वाहन तक पहुंचने के लिए राहत दल को काफी मशक्कत करनी पड़ी. रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया.
मेरठ से नैनीताल घूमने गए थे
बताया गया कि टेंपो ट्रैवलर में सवार सभी लोग मेरठ के रहने वाले थे. सभी टेंपो ट्रैवेलर बुककर नैनीताल घूमने आए थे. जिलाधिकारी नैनीताल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे और स्थिति की निगरानी की. अस्पतालों में घायलों के इलाज के निर्देश दिए. फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है. आशंका जताई जा रही है कि वाहन चालक का नियंत्रण खोने के कारण यह हादसा हुआ. इसके अलावा ब्रेक फेल होने की बात कही जा रही है.