Editor Desk

रामलीला ग्राउंड में मिला बुजुर्ग का शव, शिनाख्त नहीं

रुद्रपुर। रोडवेज बस अड्डे के पास रामलीला ग्राउंड में बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रख दिया है। ट्रांजिट कैंप थाने के एसएसआई महेश कांडपाल ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम लोगों ने सूचना दी कि रामलीला ग्राउंड में बुजुर्ग का शव पड़ा है। उन्होंने बताया कि बुजुर्ग की शिनाख्त के प्रयास किए गए लेकिन सफलता नहीं मिली। मृतक के पास से एक एक्सरे मिला है। जिसमें डाल चंद लिखा हुआ है। संभावना जताई जा रही है कि बुजुर्ग शुगर के मरीज थे और बीमार थे। 

Post a Comment

Thank you for connecting with network 80 Media group.

Previous Post Next Post