Editor Desk

काशीपुर पहुंचे सहारनपुर सांसद इमरान मसूद, कांग्रेस नेता रवि ढींगरा के आवास पर की मुलाकात

काशीपुर पहुंचे सहारनपुर सांसद इमरान मसूद, कांग्रेस नेता रवि ढींगरा के आवास पर की मुलाकात
संवाददाता : चित्रांश सक्सैना, काशीपुर

2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक गतिविधियां लगातार तेज होती जा रही हैं। इसी क्रम में सहारनपुर से कांग्रेस सांसद Imran Masood काशीपुर पहुंचे, जहां उन्होंने वरिष्ठ कांग्रेस नेता रवि ढींगरा के आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की।

मुलाकात के दौरान संगठन की मजबूती, आगामी चुनावों की रणनीति तथा क्षेत्र के राजनीतिक हालातों को लेकर चर्चा हुई। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने में जुटी हुई है और पार्टी नेताओं के बीच लगातार संवाद का दौर जारी है।

सांसद इमरान मसूद के काशीपुर दौरे को राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस दौरान स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी उनसे मुलाकात कर संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। पार्टी नेताओं का कहना है कि आगामी चुनावों में कांग्रेस मजबूती के साथ जनता के बीच जाएगी और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगी।

सांसद के दौरे के बाद क्षेत्र में राजनीतिक चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है और इसे 2027 चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।

Post a Comment

Thank you for connecting with network 80 Media group.

Previous Post Next Post