Editor Desk

NEET-UG री-एग्जाम को लेकर उत्तराखंड में हाई अलर्ट, प्रशासन पूरी तरह तैयार



देहरादून। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG 2026) के पुनः आयोजन को लेकर उत्तराखंड में प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क हैं। परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

पिछले वर्ष प्रश्नपत्र लीक होने की घटना के बाद इस बार परीक्षा की गोपनीयता और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर दिया गया है। परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी, सुरक्षा प्रबंध और प्रशासनिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना न रहे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि परीक्षा संचालन में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों की सुरक्षा, सुविधा और परीक्षा की पारदर्शिता सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा सभी केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा सुविधा भी उपलब्ध कराई है। इसका उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।

राज्य सरकार और प्रशासन का दावा है कि इस बार परीक्षा को पूरी तरह सुरक्षित, पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

Post a Comment

Thank you for connecting with network 80 Media group.

Previous Post Next Post