Editor Desk

48 घंटे में पुलिस ने सुलझाई हत्या की गुत्थी, सुनियोजित तरीके से वारदात को दिया गया अंजाम

*48 घंटे में पुलिस ने सुलझाई हत्या की गुत्थी, सुनियोजित तरीके से वारदात को दिया गया अंजाम**
**सड़क हादसा समझ रही थी पुलिस, गले पर चोट के निशान से खुला हत्या का राज**

 **SOG और फील्ड यूनिट की जांच से हत्याकांड की कड़ियां जुड़ीं, आरोपियों तक पहुंची पुलिस**

**एसएसपी अजय गणपति ने काशीपुर पहुंचकर किया बड़ा खुलासा, प्रेस वार्ता में बताई पूरी कहानी**

**संवाददाता चित्रांश सक्सैना / काशीपुर**

**काशीपुर।** प्रतापपुर चौकी क्षेत्र में खेत के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिली स्विफ्ट कार और उसमें बरामद शव के मामले ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी थी। शुरुआत में मामला सड़क हादसे का प्रतीत हो रहा था, लेकिन शव की जांच के दौरान गले पर चोट के संदिग्ध निशान मिलने के बाद पुलिस का शक हत्या की ओर बढ़ गया।

मृतक की पहचान संजीव कुमार निवासी बाजावाला, ढकिया नंबर-1, कुंडेश्वरी के रूप में हुई। पुलिस ने तत्काल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए फील्ड यूनिट और SOG टीम को जांच में लगाया।

पुलिस ने घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और जांच के आधार पर मामले की कड़ियां जोड़नी शुरू कीं। महज 48 घंटे के भीतर पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए इसे सुनियोजित हत्या बताया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति काशीपुर पहुंचे और एसपी कार्यालय में प्रेस वार्ता कर हत्याकांड का खुलासा किया। पुलिस ने वारदात से जुड़े अहम तथ्यों और अब तक की कार्रवाई की जानकारी दी। मामले के खुलासे के बाद पुलिस की तेज कार्रवाई की चर्चा क्षेत्र में बनी हुई है।

Post a Comment

Thank you for connecting with network 80 Media group.

Previous Post Next Post