कृषि विज्ञान केंद्र में किसान गोष्ठी आयोजित हुई। इस गोष्ठी में किसानों में बासमती धान और मसाले के उत्पादन की जानकारी दी गई। गोष्ठी में कृषि प्रणाली में मत्स्य पालन की उपयोगिता की जानकारी दी। केंद्र के प्रभारी अधिकारी डा. शिव कुमार शर्मा ने किसानों का स्वागत कर केंद्र की गतिविधियों की जानकारी दी। मुख्य अतिथि विधायक त्रिलोक सिंह सीमा ने किसानों को संबोधित कर कृषि के नए आयाम को अपने का लिए प्रेरित किया। कहा कि मूल्य वर्धन सरलता के साथ भी किया जा सकता हैं, जैसे सफाई, ग्रेडिंग, पीसई और सम्मिश्रण। पंतनगर विश्वविद्यालय के निदेशक प्रसार शिक्षा डॉक्टर जितेंद्र क्वात्रा ने किसानों को बासमती धान का उत्पादन एवं इसमें अपार संभावनाएं पर जानकारी प्रदान दी। उधम सिंह नगर धान उत्पादन के लिए चिन्हित स्थान हैं यहां कि सुगंध विशेष है और जलवायु उपयुक्त है। एग्रीकल्चरल प्रोड्यूस मार्केटिंग बोर्ड के शैलेंद्र सिंह भदोरिया ने मंडी सब्सिडी प्रोग्राम रुद्रपुर में चलाए जा रहे कार्यक्रमों की विस्तृत चर्चा की और किसानों को ऑर्गेनिक फार्मिंग के बारे में जानकारी दी।
किसान गोष्ठी का आयोजन
Chitransh Saxena (Admin)
0