Editor Desk

सत्यापन करने गई पुलिस से अभद्रता कर सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में दो गिरफ्तार


काशीपुर। बाहर से आकर रह रहे किरायेदारों के सत्यापन के दौरान सरकारी वाहन में बाइक सवार द्वारा टक्कर मारने व पुलिसकर्मियों से अभ्रता कर गाली-गलौच करने के मामले में पुलिस ने एसएसआई की तहरीर पर आरोपी बाइक चालक समेत दो लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। वरिष्ठ उप निरीक्षण नवीन बुधानी ने काशीपुर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह पुलिस टीम के साथ 31 मई को सरकारी व निजी वाहनों से एसआरएफ फैक्ट्री में कार्यरत कर्मियों का सत्यापन किया। जिसके बाद एएसआई प्रकाश बोरा, महिला कांस्टेबिल इन्दु राणा व वंदना गड्ढा कालोनी क्षेत्र में सत्यापन करने पहुंच गये। गद्दा कालोनी पुलिया के पास बाइक संख्या यूके18के-7781 पर चालक ने गलत साईड से आकर सरकारी वाहन में जोरदार टक्कर मार दी। घटना में कुमांयू कालोनी निवासी पारस अधिकारी पुत्र दीवान सिंह मामूली रूप से घायल हो गया। जिस पर चालक विरेन्द्र यादव व उन्होंने उसे उठाकर समझाने का प्रयास किया तो पारास चालक विरेन्द्र यादव के साथ गाली गलौच करने लगा तथा धमकी देने लगा। जिसके बाद पुलिसकर्मी पारस को समझाने के बाद सत्यापन में व्यस्त हो गये। उसके कुछ देर बाद पारस अधिकारी अपनी बाइक व कार संख्या यूके06एजे-6010 पारस का भाई व चाची सवार होकर आये तथा पुलिस जीप के आगे कार को खड़ा कर दिया तथा तीनों ने पुलिसकर्मियों के साथ अभ्रदता करते हुए सरकारी वाहन चालक विरेन्द्र का गिरेबान पकड़ लिया। जब उनके द्वारा समझाने का प्रयास किया गया तो पारस ने उनका चश्मा तोड़ दिया तथा कान्सटेबल चालक विरेन्द्र यादव की वर्दी फाड़ दी। इस दौरान अन्य पुलिस बल मौके पर बुलाया गया तथा उक्त लोगों को समझाने का प्रयास किया गया लेकिन उक्त लोग पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौच, धक्का मुक्की कर सरकारी कार्य में बाधा डालते रहे। जिसके पर पुलिस ने बल प्रयोग कर पीयूष अधिकारी व पारस अधिकारी पुत्र श्याम सिंह को पुलिस हिरासत में ले लिया। पुलिस ने एसएसआई की तहरीर पर आरोपियों के विरुद्ध बीएनएस की धारा धारा 221, 132, 121, 352, 351(2), 324(4) के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

Post a Comment

Thank you for connecting with network 80 Media group.

Previous Post Next Post