उत्तराखंड शासन ने ऊधमसिंह नगर जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी पद को लेकर महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। शासन की ओर से जारी कार्यालय आदेश के अनुसार डॉ. संजीव कुमार गोस्वामी को ऊधमसिंह नगर के प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी के पद पर तैनात किया गया है।
शासनादेश में बताया गया है कि वर्तमान मुख्य चिकित्सा अधिकारी की पदोन्नति एवं पदस्थापना के उपरांत मुख्य चिकित्सा अधिकारी का पद रिक्त होने के चलते यह जिम्मेदारी डॉ. संजीव कुमार गोस्वामी को सौंपी गई है। उन्हें प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी के रूप में विभागीय दायित्वों का निर्वहन करने की स्वीकृति प्रदान की गई है।
आदेश के अनुसार नई व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू होगी। शासन ने संबंधित अधिकारियों को आदेश के अनुपालन और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश भी दिए हैं।